हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जनसमस्या समाधान एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन व लाभार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया। साथ ही लोगों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया गया।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा के माध्यम से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे,
