नैनीताल।
नैनीताल में बीरवार को भी सैलानियों का उमडऩा जारी रहा। नगर के अधिकांश होटलों के कमरे फुल रहे तो पर्यटन स्थल गुलजार रहे। सुबह हुई बारिश से कुछ समय पर्यटन प्रभावित रहा।
नगर का ग्रीष्मकालीन सीजन ने परवान चढऩा पर है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश से सैलानी पहुंच रहे हैं तो इस वर्ष बड़ी संखया में गुजराती सैलानी रोजाना नगर सैर पर पहुंच रहे हैं जिस कारण नगर में सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। आज डेढ़ हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफ ॉल, केव गार्डन तथा चिडिय़ाघर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ रही। मालरोड भी पूरी तरह पर्यटकों से भरी रही।
दूसरी ओर जीवनदायिनी नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा । वाहनों की बड़ी संख्या में पहुंचने से नगर का यातायात चरमराया रहा। नगर की विभिन्न मार्गों में जाम लगने का सिलसिला जारी रहा। सुबह के समय बारिश होने से कुछ समय को पर्यटन गतिविधियां ठप रही। वर्षा रुकने के बाद मौसम सामान्य हो गया। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान २५ व न्यूनतम १६ डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश १६ मिमी हुई। आद्रता अधिकतम ८६ व न्यूनतम ६० प्रतिशत रही।
